धनबाद/झारखंड:(DHANBAD) बिगत दिनों बाघमारा चिटाही ग्राम निवासी डोमन महतो की पत्नी निरा देवी और अशोक महतो की पत्नी कुंती देवी के साथ सांसद ढुल्लू महतो के सर्मथकों द्वारा मारपीट की खबर मिलते ही घायलों से मिलने शहीद निर्मल महतो अस्पताल पहुंचे थे कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह। इस मामले पर पार्टी की तरफ से जिलाध्यक्ष ने विरोध करते हुए गंभीरता से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं।
जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि भाजपा सांसद ढुल्लू महतो के सर्मथको द्वारा गरीब महिलाओं के साथ जो बर्बरतापूर्ण मारपीट की गई वह घोर निंदनीय हैं!
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले का सांसद बनने के बाद ढुल्लू महतो मीडिया में बयान देते रहें कि हम जनता के लिए सुरक्षित धनबाद बनाएंगे, किसी की गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे। क्या यहीं जनता की सुरक्षा हैं कि उनके सर्मथक गरिब ग्रामीणों की जमीन हड़पने के लिए मारपीट व डरा धमकाकर अन्याय व अत्याचार कर रहें हैं। धनबाद कांग्रेस इस घटना पर नजर गड़ाए हुए हैं, ऐसी प्रवृत्ति हमलोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन सहित जो भी करना पड़े हमलोग सब करेंगे। जिला कांग्रेस पीड़ित ग्रामीणों के साथ खड़ी हैं।
उन्होंने कहा जगजाहिर हैं कि रघुवर सरकार के समय से ही विधायक ढुल्लू महतो अपना आतंक कायम करने के लिए गरीबों कों दबा कर उनकी जमीन हड़पते रहें। फोन पर सबकों धमकियां देते रहें। जिसने भी विरोध किया उसपर झुठ मुकदमा दर्ज करा दिया। अपने गुंडो के द्वारा मारपीट, धमकी दिलवा कर उनका मुंह बंद करने का प्रयास किया गया। पर पाप के अति का अंत तो होना तय हैं वह चाहे रावण हो या ढुल्लू महतो…
महिला ग्रामीणों के साथ अत्याचार धनबाद कांग्रेस नहीं करेंगी बर्दाश्त -न्याय हक दिलाने के लिए करेंगे आंदोलन: संतोष सिंह
धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अपने खिलाफ फर्जी शिकायत करवाने पर कहा भाजपा सांसद ढुल्लू महतो स्वच्छ राजनीति करें। झुठ की बुनियाद पर राजनीति करना बंद करे । अपने आप को गरीब का बेटा बताने वाले धनबाद के सांसद ढुल्लू बतावे घायल महीला नीरा देवी और कुंती देवी किस राजा की बेटी और किस समाज की महीला है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा ढुल्लू महतो भगवान से डरो कम से कम अपने बचाव के लिए दलितो और महीलाओ का उपयोग अब बंद करो। रघुवर सरकार में तुमने अपने विरोधी को चाहें वो बीसीसीएल के अधिकारी हो या समाजिक संगठन के लोगों के उपर फर्जी शिकायत दर्ज कराते थें वो अब हेमंत सरकार अन्याय और अत्याचार बर्दाश्त नही होगा..
जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अब धनबाद में दुसरा माफिया ढुल्लू महतो नजर नही आता है।श्री सिंह ने कहा धनबाद में किसी गरीब शोषित पीड़ित पर जुल्म और अन्याय होगा । हम चट्टान की तरह उसके साथ होगें। अशोक महतो और डोमन महतो ना तो मेरे समुदाय का है और ना ही पार्टी का पदाधिकारी है फिर भी कांग्रेस पार्टी गरीब जरूरतमंद के साथ खड़ी है। जिलाध्यक्ष ने धनबाद सांसद को दी नसीहत स्वच्छ और साफ सुथरी राजनीति करें। जनता ने सेवा के लिए सांसद बनाया है लोगो का दुकान और मकान कब्जा करने के लिए नही।
NEWS ANP के लिए सोनू की रिपोर्ट