झारखंड में ठंड अभी और सताएगी…

रांची(RANCHI): मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में शीतलहर, कोहरे के साथ कल से बारिश की भी संभावना है. ​मौसम विभाग के अनुसार 17 से 19 जनवरी तक रांची समेत गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

राज्य में अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 °C की वृद्धि हो सकती है. 20 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2-3 °C की गिरावट हो सकती है. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा तथा राज्य के पश्चिम भाग में कहीं-कहीं पर शीत लहर व मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया.

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा तथा राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.4°C चाईबासा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.1°C गुमला में दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में राज्य के उत्तरी भाग में कहीं-कहीं मध्यम से घने कोहरा की संभावना है. वहीं 20 जनवरी तक पूरे राज्य में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. कल से सुबह में कोहरे के बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा.

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *