18 से 20 दिसंबर तक राज्य में चलेगी शीत लहर, येलो अलर्ट जारी..

धनबाद(DHANBAD): मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि धनबाद समिति राज्य के करीब करीब सभी जिलों में 18 से 20 दिसंबर तक शीत लहर चलेगी।

इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है इस दौरान तापमान में 12 डिग्री की गिरावट हो सकती है न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंच सकता है,

ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान इससे भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है इस दौरान ठंड बढ़ेगी और कोर बिछाएगा उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवा की रफ्तार 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है

रात का पारा गिरकर 10 डिग्री पर आ गया है मौसम विभाग की माने तो मौसम पूरी तरह से शुष्क है लिहाजा अभी मौसम सर्द रहेगा रविवार के दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री पर स्थिर रहा अच्छी धूप खिली पर वातावरण में धुली ठंडक से धूप का असर कम रहा, दिन भर उत्तरी ठंड हवा लोगों को सिहारती रही रात होती ही सर्द हवा ने ऐसा जोर मारा की लोग ठिठुर गए ठंड से सड़क फुटपाथ पर रहने वाले लोग सिहर उठे ।

जहां अलाव की व्यवस्था नहीं है वहां पन्नी कचरा जलाकर ठंड से बचने का प्रयास लोग करते रहे।

News ANP के लिए अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *