CM चम्पाई सोरेन के धनबाद आगमन पर उपायुक्त वरुण रंजन ने बरवाअड्डा हवाईअड्डा पर पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत..

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 04 फरवरी 2024 को माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार चम्पाई सोरेन के धनबाद आगमन पर उपायुक्त वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने धनबाद स्थित बरवाअड्डा हवाईअड्डा पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार श्री चम्पाई सोरेन के धनबाद आगमन पर बरवाअड्डा हवाईअड्डा पर पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

मौके पर उपायुक्त श्री वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन, उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, डीएफओ श्री विकास पालीवाल समेत जिला के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहें।

News ANP के लिए अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *