CM चंपाई सोरेन ने मंत्री आलमगीर आलम से वापस लिये सभी विभाग..

रांची(RANCHI): मंत्री आलमगीर आलम के पास के सभी विभाग अब सीएम जिम्मे होंगे. दरअसल, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आलमगीर आलम से सभी विभाग वापस ले लिए हैं. इसके साथ ही अब आलमगीर आलम अब बिना विभाग के मंत्री है.

आपको बता दें, इस वक्त आलमगीर आलम होटवार (बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार) जेल में बंद है. उन्हें ईडी ने टेंडर कमीशन घोटाला मामले में 15 मई को दो दिनों के पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद ईडी ने मामले में पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लिया था. रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद न्यायिक हिरासत में उन्हें होटवार जेल भेजा गया है.

बता दें, टेंडर कमीशन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने आलमगीर आलम, उनके OSD संजीव लाल और सहयोगी जहांगीर आलम, ग्रामीण विभाग के अभियंता प्रमुख वीरेंद्र राम समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है. ईडी की टीम इसी मामले में ग्रामीण विभाग के पूर्व सचिव और आईएएस अधिकारी मनीष रंजन से पूछताछ कर चुकी है.

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *