CM हेमंत सोरेन पहुंचे आर्चबिशप, तीरंदाज दीपिका की हौंसला अफजाई की…

CM हेमंत सोरेन पहुंचे आर्चबिशप, तीरंदाज दीपिका की हौंसला अफजाई की…

रांची(RANCHI): हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आज रांची के पुरुलिया रोड स्थित आर्चबिशप हाउस पहुंचे। उन्होंने आर्चबिशप विंसेंट आइंद से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की बधाई दी। वहीं CM हेमंत सोरेन आज तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी एवं सेंटर फोर एक्सीलेंस की कोच डी. साईश्वरी से मिले। ये मुलाकात कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में हुई। दीपिका और कोच ने CM हेमंत सोरेन को राज्य में तीरंदाजी क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराया। इसपर CM ने उन्हें आश्वस्त करते हुये कहा कि विश्व पटल पर झारखंड के खिलाड़ी तीरंदाजी के क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं..

झारखंड सरकार खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को जरूरी सभी सुविधा मुहैया करने के लिये पूरे प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मौके पर CM ने तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी के हालिया प्रदर्शन को लेकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। CM हेमंत सोरेन से मिलने MLA निशात आलम एवं विधायक नीरल पूर्ति अपने परिवारों के साथ मिलने गये। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता बंधु तिर्की और झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी आज CM से शिष्टाचार भेंट की..

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *