CM हेमंत सोरेन ने दिलाया टॉप अचीवर का ताज, चमका झारखंड का नाम…

CM हेमंत सोरेन ने दिलाया टॉप अचीवर का ताज, चमका झारखंड का नाम…

राँची(RANCHI): झारखंड की मेहनती मिट्टी ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया। CM हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य ने विकास की एक और ऊंचाई छू ली है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के DPIIT द्वारा आयोजित बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान सर्वे (BRAP) में झारखंड को “टॉप अचीवर अवॉर्ड” मिला। यह राज्य के लिये गर्व और गौरव दोनों का प्रतीक बन गया है। CM हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच और सार्थक नीतियों ने झारखंड को प्रगति की यह राह दिखाई, वहीं, देश के औद्योगिक नक्शे पर झारखंड को एक नई पहचान मिली। अवार्ड ग्रहण करने के बाद उद्योग सचिव अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक विशाल सागर और जियाडा के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने CM हेमंत सोरेन से मुलाकात कर यह उपलब्धि साझा की। CM ने टीम को बधाई देते हुये कहा कि यह सम्मान पूरे झारखंड के लिये गर्व का क्षण है। यह हमारे सामूहिक प्रयासों और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। CM हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा कि राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड आज न सिर्फ खनिज संपदा में समृद्ध है, बल्कि नीति, नीयत और नतीजों में भी अग्रणी बन रहा है। सभी अधिकारी और विभाग एक सूत्र में बंधकर राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “हम सबके समन्वित प्रयासों से झारखंड अब विकास की नई इबारत लिख रहा है। हमारा लक्ष्य है कि निवेश, नवाचार और नौकरियों से नया झारखंड भरा हुआ हो। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार निवेश, रोजगार और औद्योगिक पारदर्शिता के क्षेत्र में हर जरूरी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (DPIIT) का यह सर्वे राज्यों के Ease of Doing Business यानी व्यापार करने में सहजता के पैमानों पर आधारित है। इसमें नियामक सुधार, डिजिटल नवाचार, जवाबदेही और पारदर्शिता जैसे संकेतकों पर राज्यों का मूल्यांकन किया जाता है। झारखंड को यह सम्मान बिजनेस एंट्री, कंस्ट्रक्शन परमिट, लेबर रेगुलेशन एवं सर्विस सेक्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये मिला है। यह उपलब्धि बताती है कि झारखंड अब “रिसोर्स-रिच” ही नहीं, बल्कि “रिफॉर्म-रेडी” राज्य बन चुका है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *