CM हेमंत सोरेन ने झारखण्ड पुलिस को दिए 636 बोलेरो और 849 बाइक, धनबाद पहुंची 40 बोलेरो व 45 अपाचे…

CM हेमंत सोरेन ने झारखण्ड पुलिस को दिए 636 बोलेरो और 849 बाइक, धनबाद पहुंची 40 बोलेरो व 45 अपाचे…

झारखण्ड(JHARKHAND): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में नए वाहनों का लोकार्पण कर उन्हें आमजन की सेवा के लिए समर्पित किया गया। मुख्यमंत्री महोदय ने झारखण्ड पुलिस को कुल 636 चार पहिया वाहन तथा 849 दो पहिया वाहन उपलब्ध कराए, जिससे राज्य की कानून-व्यवस्था व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी..

इसी क्रम में शुक्रवार की रात राजधानी से 40 बोलेरो वाहन धनबाद पहुंचाए गए, जिन्हें जल्द ही जिले के विभिन्न थाना और पुलिस पदाधिकारियों को आवंटित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के लिए 45 अपाचे बाइक भी आवंटित की गई हैं, जो पुलिस की गश्ती व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाएंगी..

इन वाहनों के आने से धनबाद जिले में पुलिस की गश्त व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। विशेष रूप से दूर-दराज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पहुंच तेज होगी, जिससे आम जनता की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी..

एसएसपी प्रभात कुमार के अनुसार, इन वाहनों का उपयोग थानों की गश्ती टीमों, विशेष अभियान दलों तथा विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

एसएसपी का कहना है कि नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जिले में अपराध नियंत्रण के प्रयासों को और गति मिलेगी…

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *