CM हेमंत सोरेन दो सितंबर को बांटेंगे अपॉइंटमेंट लेटर, किन लोगों को…

CM हेमंत सोरेन दो सितंबर को बांटेंगे अपॉइंटमेंट लेटर, किन लोगों को…

झारखंड(JHARKHAND): झारखंड सरकार 2 सितंबर को राज्य की प्रतिभाओं को सम्मानित करने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही, राज्य बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों और आकांक्षा कोचिंग के जरिए इंजीनियरिंग परीक्षाओं में सफल छात्रों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

टॉपर्स को नकद इनाम और लैपटॉप
राज्य की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹3 लाख, दूसरे स्थान पर रहे छात्रों को ₹2 लाख और तीसरे स्थान पर आने वालों को ₹1 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी टॉपर्स को एक लैपटॉप भी भेंट किया जाएगा। आकांक्षा कोचिंग के सफल छात्रों को भी लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा।

जिला स्तर पर भी होगा कार्यक्रम
राज्यस्तरीय सम्मान के साथ-साथ जिलों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के टॉपर्स और राज्य स्तर पर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे छात्रों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

IIT, NIT में पहुंचे आकांक्षा के छात्र
इस साल आकांक्षा कोचिंग कार्यक्रम के तहत पढ़ाई करने वाले 25 विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश मिला है। इनमें 6 छात्रों का चयन IIT में हुआ है, 10 ने NIT में जगह बनाई है और बाकी को अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला मिला है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *