CM योगी का अंदाज भा गया बच्चों को, सेल्फी से जीता दिल…

CM योगी का अंदाज भा गया बच्चों को, सेल्फी से जीता दिल…

यूपी(UP): बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में अधकटा नजराना स्थित अटल आवासीय विद्यालय के लोकार्पण के मौके पर CM योगी आदित्यनाथ का एक अलग ही रूप देखने को मिला। CM योगी आदित्यनाथ इस बार बच्चों से घुल-मिल गये। वहीं, शिक्षक की भूमिका भी निभाई। बच्चों से सवाल पूछे, सही जवाब देने वालों को टॉफी दी और कुछ खास पलों को कैमरे में कैद करने के लिए सेल्फी भी ली। CM योगी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में कुल 100 अटल आवासीय विद्यालयों के निर्माण की योजना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनाई गई थी, जिनमें से 17 विद्यालय तैयार हो चुके हैं। बरेली में बना यह विद्यालय श्रमिकों के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने के लिये तैयार है। इससे पहले यहां के बच्चों को लखनऊ भेजा जाता था, लेकिन अब वे यहीं पढ़ सकेंगे। CM योगी ने मंच पर बैठे पांच बच्चों को शैक्षिक किट दी और खुद भी कुछ देर के लिये शिक्षक की भूमिका में नजर आये। नौवीं कक्षा की छात्रा दुर्गेश कुमारी से उन्होंने पढ़ाई के बारे में पूछा, वहीं बदायूं के अंशदेव गौतम ने विद्यालय के वातावरण की तारीफ की। शिवांश से बातचीत करते हुये सीएम ने उन्हें अनुशासन और मेहनत का पाठ पढ़ाया। CM ने अभिभावकों को समझाते हुए कहा कि बच्चों को बार-बार घर न बुलायें। उन्होंने बच्चों से कहा, “समय पर उठना, भोजन करना, खेलकूद और पढ़ाई करना—इसके अलावा कोई एजेंडा नहीं होना चाहिये।” CM योगी ने विद्यालय परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। वहीं, वृहद गो संरक्षण केंद्र जाकर गायों को गुड़ खिलाया।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *