CM ने रबी महाभियान 2024-25 का किया शुभारंभ, किसान जागरुकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

CM ने रबी महाभियान 2024-25 का किया शुभारंभ, किसान जागरुकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

पटना(PATNA): 29 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अणे मार्ग से रबी महाभियान – 2024-25 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर किसान जागरुकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान चार कृषि ज्ञान वाहन एवं 18 किसान जागरुकता वाहनों को रवाना किया गया।रबी- 2024 की सफलता के लिये रबी महाभियान की शुरूआत की जा रही है..

इसमहाभियान में किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं कीजानकारी दी जायेगी, साथ ही फसल अवषेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवशेष को जलाने सेमिट्टी एवं पर्यावरण को होनेवाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जायेगा। किसानों को रबीफसलों की तकनीकी जानकारी, जैविक खेती को प्रोत्साहन, मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रमएवं फसल विविधिकरण से संबंधित जानकारी दी जायेगी। किसानों को चतुर्थ कृषि रोड मैपके विभिन्न आयामों की भी जानकारी दी जायेगी।कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री मंगल पांडे, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० उदयकांत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी रहे मौजूद…

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *