रांची(RANCHI): अगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दो दिवसीय 13वां महाधिवेशन रांची के खेलगांव में शुरू होने जा रहा है। इस महाधिवेशन को लेकर तैयारियों का अंतिम दौर चल रहा है। CM हेमंत सोरेन ने तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारू और भव्य रूप से हो सके। महाधिवेशन में संगठन के वरिष्ठ नेता, विधायक, पदाधिकारी, तथा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

