CM नीतीश ने 320 मीटर लंबे केबल सस्पेंशन ब्रिज का किया उद्घाटन, बोले- यह नया मील का पत्थर…

CM नीतीश ने 320 मीटर लंबे केबल सस्पेंशन ब्रिज का किया उद्घाटन, बोले- यह नया मील का पत्थर…

पटना(BIHAR) : बिहार के विकास की राह में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। पटना से सटे पुनपुन में 320 मीटर लंबा आधुनिक केबल सस्पेंशन ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। शुक्रवार दोपहर CM नीतीश कुमार ने इस अनोखे पुल का उद्घाटन किया और इसे आम जनता के लिए खोल दिया।

CM बोले- यह पुल बिहार की विकास यात्रा में एक नया मील का पत्थर साबित होगा
उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, “यह पुल केवल इंजीनियरिंग का कमाल नहीं है, बल्कि यह लोगों की सुविधा और राज्य के विकास का प्रतीक है। यह पुल बिहार की विकास यात्रा में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।”

श्रद्धालुओं और व्यापारियों को राहत
इस पुल के शुरू हो जाने से पुनपुन स्थित पिंडदान स्थल तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही अब पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी। स्थानीय निवासियों को भी व्यापार और रोज़मर्रा की गतिविधियों में बड़ा लाभ मिलेगा। ट्रैफिक जाम से राहत मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

पुल की खासियत… जानें
निर्माण शुरू : 31 अगस्त 2019
प्रारंभिक लागत : ₹46.77 करोड़
अंतिम लागत : लगभग ₹83 करोड़
कार्य की प्रगति : 99% पूरा
पुल की कुल लंबाई : 320 मीटर
सस्पेंशन डेक : 120 मीटर
स्टील केबल : 18
पाइलॉन ऊंचाई : 100 फीट
संपर्क पथ : 135 मीटर
डक्ट की लंबाई : 200 मीटर

यह पुल विशेष रूप से हल्के वाहनों के लिए तैयार किया गया है और यह बिहार का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज है। इसके निर्माण से पुनपुन क्षेत्र को एक नई पहचान मिली है।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *