CM के आदेश अनुसार एसीबी की कार्रवाई हुई तेज…

CM के आदेश अनुसार एसीबी की कार्रवाई हुई तेज…

रांची(RANCHI): रांची के सभी कार्यालय जहां पब्लिक संबंधित कार्य होती है चाहे अंचल ऑफिस हो डीटीओ ऑफिस ऐसे कई ऑफिस में झारखंड के मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार एसीबी की कार्रवाई तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद एसीबी ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। गुरूवार को एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची सदर अंचल के अंचलाधिकारी मुंशी राम को गिरफ्तार किया है।रांची सदर सीओ मुंशी राम के खिलाफ एसीबी को शिकायत मिली थी कि वे जमीन संबंधी काम को लेकर रिश्वत मांग रहे है..

एसीबी ने सीओ को ट्रैप किया और रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अरेस्ट करने के बाद सीओ मुंशी राम को एसीबी की टीम अपने साथ लेकर चली गई है। बताया जा रहा है कि अंचल में बड़े पैमाने पर जमीन की रसीद से लेकर दाखिल खारिज करने मामले में लूट हो रही है। अधिकारी बिना पैसे के काम नहीं करते है। एक ऐसी ही शिकायत लेकर एसीबी के पास पहुंचा। जिसके बाद रणनीति के तहत जाल बिछा कर अधिकारी को दबोच लिया है।रांची सदर CO के पास से 37000 घूस लेते पकड़ा उनके घर से लगभग 11 लाख रुपया की बारामती..

NEWS ANP के लिए रांची से चन्द्र प्रकाश रावत की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *