CM नीतीश के बेटे निशांत की एंट्री तय! चाचा ये बोल गये…

CM नीतीश के बेटे निशांत की एंट्री तय! चाचा ये बोल गये…

बिहार(BIHAR):बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सियासी पारी की शुरुआत लगभग तय मानी जा रही है। अब बस औपचारिक ऐलान बाकी है। चर्चा जोरों पर है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं और सरकार बनने पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। CM नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा में भी हलचल तेज हो गई है। गांव के ही पड़ोसी अवधेश सिंह ने दावा किया है कि निशांत नालंदा के हरनौत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, “नीतीश जी के बाद निशांत ही पार्टी को संभाल सकते हैं। बिहार की जनता उन्हें राजनीति में देखना चाहती है।” जब परिवारवाद पर सवाल उठा, तो अवधेश सिंह ने साफ कहा, “नीतीश कुमार हमेशा परिवार को राजनीति से दूर रखते आये हैं, लेकिन बिहार को एक ईमानदार और सक्षम नेता की जरूरत है। निशांत पढ़े-लिखे हैं और उनमें भी वही गुण हैं, जो उनके पिता में हैं।” CM नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उड़ रही अफवाहों पर भी अवधेश सिंह ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं। विपक्ष सिर्फ सियासी फायदा उठाने के लिये यह अफवाह फैला रहा है।” बार-बार गठबंधन बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार पर कुछ लोग दबाव बनाते हैं, जिससे उन्हें मजबूरन फैसले लेने पड़ते हैं। लेकिन राजनीति में कुछ भी संभव है। वह खुद तय करेंगे कि अगला चुनाव किसके साथ लड़ेंगे।”

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *