मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पहुँचे धनबाद, गोल्फ ग्राउंड मे मतदान के प्रति चलाया गया विशेष कार्यक्रम….

धनबाद(DHANBAD): विगत चुनाव मे धनबाद और झरिया शहर में सबसे कम मतदान प्रतिशत को देखते हुए गुरुवार को गोल्फ ग्राउंड में मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसको लेकर चुनाव की तैयारीयों के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार गुरुवार को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड पहुंचे. गोल्फ ग्राउंड में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए .

कार्यक्रम में शामिल एसएचजी ग्रुप की महिलाओं, छात्र छात्राएं, सफाई कर्मियों को मतदाता जागरूकता के तहत शपथ दिलाई गई.

लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला के रूप में देश का मानचित्र बनाया.इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में क्विज, रंगोली, मेहंदी, ड्रॉइंग, पेंटिंग, स्लोगन के उत्कृष्ट प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया.

इस अवसर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि यह सारे प्रयास मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर है. साथी उन्होंने मतदान केंद्र में पानी टॉयलेट पार्किंग की व्यवस्था के बारे में जानकारी दें साथी कहा कि नक्सली क्षेत्र में विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी ताकि मतदान करने जा रहे लोगों को भय मुक्त माहौल मतदान केदो में मिले साथ ही उन्होंने कहा लोग वोटिंग को लेकर जागरूक बने और 25 मई को मतदान केंद्र जरूर पहुंचे.

इस दौरान कार्यक्रम में उपयुक्त माधवी मिश्रा, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, ऐसी विनोद कुमार, एसडीम उदय रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

News ANP के लिए अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *