Chhath Puja 2024: गोपालगंज के बंगरा घाट पर भक्ति भाव के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पर व्रतियों ने दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य..

Chhath Puja 2024: गोपालगंज के बंगरा घाट पर भक्ति भाव के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पर व्रतियों ने दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य..

गोपालगंज(GOPALGANJ): गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड के महमदपुर बंगरा घाट गांव में गंडक नदी के पास छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया है..छठव्रतियों के स्वागत के लिए जहां विशेष इंतजाम किए गए है वहीं डेकोरेशन के साथ लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है. छठ व्रतियों की सुविधा के लिए युवा वॉलिंटियर भी तैनात है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से घाटों की बैरीकेडिंग भी की गई है.यहां छठी मईया की मूर्ति स्थापित की गई है जहां छठ वर्ती भगवान भास्कर को अर्घ्य दे रहें है..

इधर सड़कों की साफ सफाई और घाट पर केला के थम से विशेष डेकोरेशन व लाइटिंग जबरदस्त की गई है.

NEWS ANP की टीम ने गुरुवार की शाम जब इस घाट का जायजा लिया तो पता चला कि सभी घाटों को खास तौर से डेकोरेट किया गया है. घाट समिति के सदस्यों ने बताया कि छठ व्रतियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, इसको लेकर बेहतर तैयारी की गई है वहीं छठव्रतियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है..

बैकुंठपुर थाना की पुलिस मौके पर सुरक्षा को लेकर कैम्प कर रहीं है..इस वक्त छठ घाटों पर छठी मईया की गीत से गुंजायमान है..जहां कुछ वर्ती गाजे बाजे के साथ पहुंचे है वहीं ..हर वर्ष के भांति इस बार दिवंगत लोकगायिका शारदा सिन्हा के छठ गीत व्रतियों के बीच गूंज रहें है…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *