झारखंड में इन जिलों में बारिश के आसार…

रांची(RANCHI)राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में आज मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहा। रांची समेत कई जिलों में आज रिमझिम मेघ बरसे। वहीं तेज हवा भी चलती रही। इससे ठंडक का एहसास होता रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 4 मार्च को रांची, बोकारो, हजारीबाग, गुमला, रामगढ़, खूंटी, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा और लातेहार में तेज हवा चलने के आसार है।

वहीं गर्जन के साथ पानी बरस सकता है। ठनका गिरने की संभावना है। आने वाले 2-3 दिनों में मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।

NEWS ANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट…..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *