Chaibasa IED Blast : चाईबासा में फिर आईइडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ के तीन जवान घायल, रांची रेफर…

Chaibasa IED Blast : चाईबासा में फिर आईइडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ के तीन जवान घायल, रांची रेफर…

रांची(RANCHI): पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगलों में नक्सलियों ने एक बार फिर हिंसक वारदात को अंजाम दिया है। जिले के बालिबा क्षेत्र में सर्चअभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर तीन सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से राँची लाया गया है।

घायल जवानों को राज अस्पताल में कराया गया है भर्ती
घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रांची राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों को अस्पताल लाने के बाद उनसे मिलने के लिए रांची डीजीपी अनुराग गुप्ता, रेंज आईजी अखिलेश झा सहित कई पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *