
मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा निःशुल्क करियर काउंसलिंग का आयोजन
झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आज “CFA एवं FRM कोर्स पर निःशुल्क करियर काउंसलिंग सत्र” का आयोजन मनबाद स्थित मनीष कोचिंग सेंटर में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रोफेशनल कोर्सेज़ की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक मयंक केजरीवाल एवं विशिष्ट अतिथि एवं मार्गदर्शक आर्ची अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक मयंक केजरीवाल ने अर्ची अग्रवाल का स्वागत पौधा भेंटकर किया। आर्ची अग्रवाल, जो Financial Risk Manager (FRM) क्वालिफाइड हैं और वर्तमान में Risk Intellect Solutions Pvt. Ltd., मुंबई में Risk Analyst के रूप में कार्यरत हैं, ने सत्र का संचालन किया। उन्होंने छात्रों को CFA (Chartered Financial Analyst) और FRM (Financial Risk Manager) दोनों कोर्सों के पाठ्यक्रम, पात्रता, परीक्षा संरचना, वैश्विक मान्यता और करियर संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ये दोनों कोर्स वित्त, निवेश, बैंकिंग और जोखिम प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट करियर प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि छात्रों को इन कोर्सों के लिए कोचिंग लेनी चाहिए या नहीं, कौन-से अध्ययन स्रोत उपयुक्त हैं, और किस प्रकार छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
व्याख्यान के बाद 1-टू-1 काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया, जिसके लिए पूर्व पंजीकरण आवश्यक था। यह सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें कुल 38 छात्रों ने व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्राप्त किया।
आर्ची अग्रवाल ने यह भी बताया कि वे अपने YouTube चैनल — @archiagarwal1603 — के माध्यम से CFA और FRM से संबंधित शैक्षणिक एवं मार्गदर्शन वीडियो नियमित रूप से साझा करती हैं, जिससे छात्र ऑनलाइन भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम को छात्रों ने अत्यंत उपयोगी, जानकारीपूर्ण एवं प्रेरणादायक बताया।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

