चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन का सफलतापूर्वक दो वर्ष का कार्यकाल, सम्मान समारोह का आयोजन..

दुग्दा(DUGDA): चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन के सफलतापूर्वक दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रमुख कार्यालय चंद्रपुरा में एक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख चांदनी परवीन ने केक काटकर और उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पंचायत समिति सदस्यों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

समारोह में चांदनी परवीन ने जिप सदस्य नीतू सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार महतो, समाजसेवी सनाउल्लाह अरुण सिंह ,समेत सभी पंचायत समिति सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उप प्रमुख रिंकी समेत अन्य पंचायत समिति सदस्यों को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में तुरियो पंसस बीणा गिरि, तारमी पंसस रवींद्र गिरि, दुगदा दक्षिणी पंचायत पंसस ललित लहरे, तेलो पश्चिमी पंचायत पंसस राजेंद्र महतो, चंद्रपुरा पंसस सरिता वर्णवाल, राँगामाटी पंसस चंदन भंडारी, दुगदा उत्तरी पंसस धन पाल, सिजुआ पंसस तनुजा कुमारी, दुगदा पश्चिमी पंसस मंजु कुमारी, दुगदा पूर्वी पंसस चंद्रदेव तुरी, तेलो मध्य पंसस सदानंद महतो, बंदियों पंसस फुल कुमारी देवी, कर्माटाँड पंसस अनिता कुमारी, और अलारगो पंसस जाबीर हुसैन शामिल थे।

इस दौरान प्रमुख चांदनी परवीन ने अपने बीते कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया और भावी जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी सदस्यों को उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की।

समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने चांदनी परवीन के नेतृत्व की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *