CCTV से खुल गयी दरिंदे की पोल, नाबालिग के साथ किया…

CCTV से खुल गयी दरिंदे की पोल, नाबालिग के साथ किया…

झारखंड(JHARKHAND) : एक 11 साल की नाबालिग लड़की का रेप कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस ने डेड बॉडी को रिकवर कर लिया है। नाबालिग की डेड बॉडी संदेही गुनहगार के घर से बरामद की गयी और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान 35 सल के टिंकू शर्मा के तौर पर की गयी। यह वारदात पलामू के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र से सामने आई है। आरोपी इसी थाना क्षेत्र के कान्दू मोहल्ला का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार 11 साल की नाबालिग लड़की की मानसिक हालत बहुत बढ़िया नहीं थी। वह अक्सर मोहल्ले में घूमा करती थी। बीते कल यानी बुधवार को भी वह दिन के करीब 11 बजे अपने घर से निकली। दोपहर दो बजे तक जब घर नहीं पहुंची तो, परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। घरवाले उसे खोजने लगे। उसे हर संभावित ठिकानों पर खोजा गया, पर उसका कहीं अता-पता नहीं चल पाया। इसी दरम्यान टिंकू शर्मा ने कुछ लोगों को बताया कि किशोरी उसे मिली थी। आम मांग रही थी। उसे घर भेज दिया था। आसपास के लोगों को संदेह होने पर अगल-बगल के CCTV को खंगाला तो पता चला कि टिंकू शर्मा उस बच्ची को अपने घर की ओर ले जा रहा है। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि 30 हजार में उसे बेच दिया है। इस संबंध में टीओपी 2 पुलिस को जानकारी दी गयी। इल्जाम है कि पुलिस हिली-डुली तक नहीं और उन लोगों को शहर थाना भेज दिया। शहर थाना में भी जानकारी दी गई लेकिन वहां से भी तत्काल कार्रवाई के लिए मौके पर पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे। इस बीच संदेह के आधार पर रात में स्थानीय लोगों ने टिंकू शर्मा के बंद घर को खोला तो वहां नाबालिग लड़की का डेड बॉडी नग्न अवस्था में मिली। उसके चेहरे पर पत्थर से वार किया गया था।

नाबालिग की डेड बॉडी देखते ही घरवालों और ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर आ गया। उन लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। अधमरा होकर वह सड़क पर गिर गया। पुलिस के आने के बाद रात करीब 11 बजे उसे इलाज के लिए MRMCH पहुंचाया गया। SDPO मणि भूषण प्रसाद ने मीडिया को बताया कि संदेही गुनहगार युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कस्टडी में उसका इलाज चल रहा है। पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *