CBSE 10th और 12th प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए बेहद जरूरी खबर…

CBSE 10th और 12th प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए बेहद जरूरी खबर…

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की है। जो छात्र इस दिन तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें लेट फीस के साथ 11 अक्तूबर 2025 तक मौका मिलेगा।

कब और कहां से शुरू हुई थी प्रक्रिया
सीबीएसई ने 9 सितंबर 2025 से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की थी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि आवेदन और फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में ही करना होगा।

कितनी देनी होगी फीस
अगर कोई छात्र केवल एक विषय की परीक्षा देना चाहता है तो उसे 320 रुपये जमा करने होंगे। अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए भी प्रति विषय 320 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। वहीं, 12वीं के छात्रों को प्रत्येक प्रैक्टिकल विषय के लिए 160 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा। जो छात्र लेट फीस के साथ आवेदन करेंगे, उन्हें 2000 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।

किन छात्रों को मिलेगा मौका
सीबीएसई ने बताया कि वे छात्र जो वर्ष 2020, 2021, 2022, 2023, 2024 और 2025 की बोर्ड परीक्षा में असफल रहे हैं, वे 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, 2024-25 सत्र में मुख्य या सप्लीमेंट्री परीक्षा में कंपार्टमेंट वाले, या “एसेंशियल रिपीट” श्रेणी में आने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।


ऑनलाइन पंजीकरण करते समय छात्र को परीक्षा केंद्र चुनना होगा और उसी आधार पर केंद्र आवंटित किया जाएगा। प्राइवेट छात्रों की परीक्षाएं भी रेगुलर छात्रों के साथ ही आयोजित होंगी। जिन स्कूलों का सीबीएसई से टाई-अप है, वहां प्राइवेट छात्र भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में रेगुलर छात्रों के साथ शामिल होंगे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *