धनबाद(DHANBAD) : धनबाद के बीसीसीएल टाउनशिप कोयला नगर पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर प्रभात रंजन को रिश्वत लेते हुए देर गुरुवार को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पता चला है कि वह ट्रांसफर पोस्टिंग का बड़ा खिलाड़ी है। उनकी पहुंच हेड पोस्ट ऑफिस से लेकर सर्किल तक है। जानकारी के मुताबिक वह बीएमएस का सर्किल सेक्रेटरी भी है। गिरफ्तारी का मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल आरोपी से सीबीआई अभी पूछताछ जारी रखे हुए है। इससे पहले भी प्रभात रंजन ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर कई बार विवाद में रहे है। इसके बाद देर रात को सीबीआई के हथे रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। सूत्रो के माने तो लगभग 30 हज़ार रूपये ट्रांसफर को लेकर रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद सीबीआई की टीम को जानकारी दी और इसके बाद टीम ने 30 हज़ार रूपये रंगे हाथ लेते हुए गिरफ्तार किया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

