CASH RECOVERY ON ED RAID: मंत्री आलमगीर के पीए के पास ईडी द्वारा 25 करोड़ के बरामदगी के बाद बोले बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी…धनबल के सहारे महागंठबंधन चुनाव जीतना चाहती है..

धनबाद(DHANBAD) प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की झारखंड के मंत्री अलमगीर आलम के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी और भारी भरकम कैश बरामदगी पर बीजेपी नेताओं ने सूबे के चंपाई सरकार पर तंज कसा है

भाजपा नेता चुनावी दौरे के क्रम में निरसा में कहा कि कांग्रेस, झामुमो और राजद पैसों के दम पर चुनाव लड़ना चाहती है।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि आज चंपाई सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में भारी भरकम कैश बरामद हुआ है नोटों का पहाड़ मिला है कांग्रेस को नोटों से प्यार है

तिजोरियों में भरकर झारखंड के लोगों के मेहनत की कमाई इन लोगों ने जमा कर रखा था सभी ने झारखण्ड को शर्मसार किया पूर्व में भी कांग्रेस के लोगो के पास भारी मात्रा में नकद रुपया की बरामदी की गई हैं

इससे साफ जाहिर होता हैं महागठबंधन के लोग इस चुनाव में धनबल के सहयोग से चुनाव जीतना चाहते हैं।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *