दिल्ली(DELHI):BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) VRS को लागू करने पर गंभीरता से जुटी हुई है। इसके लिये वित्त मंत्रालय से मंजूरी मांगी गई है। इस स्कीम का मकसद कर्मचारियों की संख्या में 35% की कमी करना और कंपनी की वित्तीय स्थिति सुधारना है..
BSNL ने VRS को लागू करने के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी मांगी है, जिससे कंपनी के वेतन बिल में कमी आयेगी और बैलेंस शीट मजबूत होगी। बीते सोमवार को BSNL के बोर्ड ने इस योजना को मंजूरी दी, और इसके बाद यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास भेजा गया। BSNL के अधिकारियों के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, कर्मचारियों की छंटनी के लिये यह VRS स्कीम एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है..
हालांकि, इस योजना को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वर्तमान में, BSNL अपने कर्मचारियों के वेतन के लिये लगभग 7,500 करोड़ रुपये खर्च करती है, जो कि कंपनी के कुल रेवेन्यू का लगभग 38 प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार, BSNL के कर्मचारियों की संख्या 55,000 से अधिक है, जिसमें 30,000 से अधिक नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारी और 25,000 अधिकारी शामिल हैं..
NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

