BREKING NEWS : धनबाद में हावरा मोटर धनसार के पास एक कार से 9 लाख 60 हजार 200 रूपए बरामद किया गया…

धनबाद(DHANBAD):-सोमवार को धनबाद मे जांच के दौरान एक कार से 9 लाख 60 हजार बरामद किया गया। दरसल मामला यह है की चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के नियमानुसार आचार संहिता लागू है जिसको लेकर पुरे जिले सहित इंटर स्टेट मे चेकिंग की व्यवस्था बनाई गई है।

वही आपको बता दे की धनबाद के धनसार स्थित हावड़ा मोटर्स के समीप पास पुलिस द्वारा वाहन जांच के क्रम मे ब्रीजा कार जिसका वाहन नम्बर JH10 BR 4985 से 9 लाख 60 हजार 200 रूपए बरामद किया गया।

कार कि जांच के बाद यह पता चला की वाहन आटा व्यवसायी अनूप कुमार मित्तल का है।जब घटना के बारे मे व्यवसायी से पुछा गया तो उन्होने पैसे बैंक मे जमा करने की बात कही। वही पुलिस इस बात की सत्यता की जांच कर रही है।
वहीं पूरे मामले पर धनबाद के विधि व्यवस्था पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर लगातार जांच अभियान चलाई जा रही है जिसके क्रम में आज हावड़ा मोटर एस धनसर के पास जांच में एक कर से भारी रकम की बरामद की की गई है। वहीं पूरे मामले की छानबीन भी की जा रही है ।

NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *