बिहार(BIHAR): पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। वो 2 जनवरी की शाम 5 बजे से BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर थे। थोड़ी देर पहले उनकी पटना सिविल कोर्ट में पेशी हुई….
SDJM आरती उपाध्याय की कोर्ट से उन्हें 25 हजार के निजी मुचलके पर बेल मिल गई है। कोर्ट में पेशी के दौरान प्रशांत किशोर ने खुद बहस की। उन्होंने जज को बताया कि किस तरीके से पुलिसिया बर्बरता की गई। कोर्ट से जमानत मिल गई है, लेकिन प्रशांत किशोर सशर्त जमानत लेने के लिए तैयार नहीं हैं……
इससे पहले आज सुबह 4 बजे पटना पुलिस ने गांधी मैदान से उन्हें जबरन हटाया। इस दौरान पुलिस को भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा। समर्थक का दावा है कि हटाने के दौरान एक पुलिस वाले ने प्रशांत किशोर को थप्पड़ भी मारा और जबरन वहां से उठाकर एंबुलेंस में बैठाया। सुबह-सुबह प्रशांत किशोर को उठाने पहुंची पुलिस का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। पुलिस ने उनको घसीटकर हटाया और लाठीचार्ज भी किया। फिलहाल धरनास्थल से सभी को हटा दिया गया है…
प्रशांत किशोर को पुलिस एंबुलेंस में AIIMS लेकर गई। उन्हें सभी लोगों से अलग कर दिया गया है। पुलिस 4-5 घंटे पीके को एंबुलेंस में लेकर घूमती रही। बाद में फतुहा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में उनका चेकअप कराया गया। यहां से पुलिस पेशी के लिए लेकर निकली…..
पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि प्रशांत किशोर को गिरफ्तार किया गया है। प्रशांत और उनके समर्थक गांधी मैदान पर धरना दे रहे थे। इस जगह पर धरना देने की इजाजत नहीं थी…..
प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के दौरान क्या हुआ, 3 पॉइंट्स में जानिए
धरने पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस उठाने के लिए जोर-जबर्दस्ती कर रही है। इस बीच उनके साथ बैठे बाकी लोग प्रशांत के हाथ-पैर पकड़कर उन्हें पुलिस से बचाने की जद्दोजहद करने लगते हैं। पुलिसकर्मी इन लोगों को खींचकर हटाती है..
इस खींचतान के बीच एक कार्यकर्ता प्रशांत को पीछे से आकर पकड़ लेता है। पुलिस उसे हटाने के लिए कार्यकर्ता के सिर पर एक थप्पड़ मारती है, तभी प्रशांत उसे बचाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं। इसी आधार पर कार्यकर्ता दावा कर रहे हैं कि पुलिस ने थप्पड़ प्रशांत किशोर को मारा था..
हालांकि, बाद में पुलिस प्रशांत को चारों ओर से घेरकर बैठे कार्यकर्ताओं को हटाती है। जिस चादर पर प्रशांत बैठे थे, उसे खींचकर हटाती है और प्रशांत को उठाकर ले जाती है…
पहले से PK को हटाने की तैयारी कर चुकी थी पुलिस
पुलिस ने पहले से प्रशांत किशोर को हटाने की तैयारी कर ली थी। शहरी इलाके में प्रशांत के विरोध और समर्थन को देखते हुए पुलिस ने उन्हें शहर से बाहर ले जाने की रणनीति बनाई थी। इसी के तहत सोमवार सुबह पटना पश्चिमी एसपी, दानापुर ASP और गांधी मैदान टाउन डीएसपी पहुंचे थे। 2 दिन पहले यानी 4 जनवरी को पटना डीएम ने भी कहा था कि एग्जाम के बाद प्रशांत किशोर पर एक्शन होगा….
प्रशांत किशोर BPSC कैंडिडेट्स के समर्थन में गुरुवार शाम से आमरण अनशन पर हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर कोर्ट में BPSC छात्रों को भड़काने के आरोप में उन पर केस दर्ज किया गया है….
कैंडिडेट्स पर कई बार हो चुका है लाठीचार्ज
13 दिसंबर को 912 सेंटर्स पर BPSC 70वीं की पीटी हुई थी। पटना के बापू परीक्षा परिसर में अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र लेट मिलने समेत अन्य आरोप लगाएं। इसके बाद बवाल बढ़ गया….
NEWSANP बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट के लिए

