नाबालिग के साथ प्रेमी और उसके दोस्तों ने किया GANG RAPE.. दुराचार करते हुए वीडियो भी बनाया, पुलिस ने 07 आरोपियों पर किया FIR दर्ज..

धनबाद (DHANBAD): धनसार थाना क्षेत्र के दहुआटांड़ में 14 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रविवार की रात पहले प्रेमी ने एक दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका का रेप किया। फिर सोमवार की रात उसने प्रेमिका को अपने पांच दोस्तों को सौंप दिया। प्रेमी के पांचों दोस्तों ने पीड़िता के साथ न केवल सामूहिक दुराचार किया, बल्कि मोबाइल पर उसका वीडियो भी बनाते रहे। पीड़िता के दर्द से कहराने की आवाज सुन आसपास के लोग जुटे। लोगों को देख आरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग निकले। हालांकि भागने के दौरान वह मोबाइल मौके पर गिर गया, जिससे वीडियो बनाया जा रहा था। सूचना मिलने पर धनसार पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। उसके बाद उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। उसे अभी शेल्टर होम में रखा गया है। किशोरी की शिकायत पर धनसार थाने में प्रेमी सहित सात के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। एक आरोपी का नाम चंदन कुमार साव है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को भी जब्त कर लिया। पीड़िता का प्रेमी भी नाबालिग है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

दुराचार करने वाले 5 लोग बालिग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए

पुलिस के मुताबिक, किशोरी झरिया की घनुआडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली है। माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। किशोरी का प्रेम प्रसंग दहुआटांड़ का रहने वाले किशोर के साथ चल रहा था। प्रेमी ने किशोरी को झांसा देकर रविवार को दहुआटांड़ बुलाया था। रात में प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ एक बंद घर में किशोरी का रेप किया। इसके बाद सोमवार को उसे अपने पांच बालिग दोस्तों को सौंप दिया। पांचों दोस्त किशोरी को झाड़ियों में ले गए, जहां जबरन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने लगे। इस दौरान एक आरोपी रेप का लगातार वीडियो बनाता रहा। किशोरी के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

नाबालिग का रेप कर दोस्तों को सौंपा दुराचार करते हुए वीडियो भी बनाया

किशोरी की शिकायत पर सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीडब्ल्यूसी के निर्देश पर पीड़िता को फिलहाल शेल्टर होम में रखा गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

धनसार थाना प्रभारी मनोज पांडेय के अनुसार किशोरी की शिकायत पर सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। CWC के निर्देश पर पीड़िता को फिलहाल शेल्टर होम में रखा गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *