बोकारो(BOKARO): झारखंड के बोकारो में एक मां की दर्द भरी पुकार ने पूरे सिस्टम को हिला दिया। 18 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पिण्ड्राजोड़ा थाना के पुलिसकर्मी आरोपी के साथ पार्टी कर रहे थे और पैसों का लेन-देन भी हुआ। आठ महीने तक केस दबा रहा, लेकिन झारखंड उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद सच सामने आया। एसपी की जांच में दोषी पाए जाने पर पूरे थाना के 28 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

