गिरिडीह(GIRIDIH): सशक्त महिला संस्थान” गिरिडीह के द्वारा शहर के असहाय, बुजुर्ग,विधवा महिला,रिक्शा चालक भिखमंगे आदि के बीच बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का कार्य किया गया।
झण्डा मैदान, कालीबाड़ी चौक, टॉवर चौक,रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर वितरण किया गया।पूर्व में भी इस तरह का कार्य संस्थान द्वारा किया जाता रहा है।
और आगे भी लगातार एक-दो दिन तक यह कार्यक्रम शहर में चलाने की योजना है। रात्रि के समय मे जो डंडी से सिकुड़ रहे हैं घर से बाहर ऐसे लोगों को हमलोग चिन्हित करके वितरण करेंगे..
इस कार्य में संस्थान की की सचिव पुष्पा शक्ति अध्यक्ष नीतू शोला, उपाध्यक्ष सीमा देवी, कार्यकारिणी के सदस्य सपना रॉय, रेखा सिन्हा, प्रीति सिन्हा, ललिता बर्णवाल, लक्ष्मी छाया,शिल्पा देवी बेबी कुमारी इत्यादि शामिल थी।
NEWS ANP के लिए गिरिडीह से अजय चौरसिया की रिपोर्ट..