पाकुड़ में भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया..

पाकुड़(PAKUD): पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 99 जन्म जयंती पर पाकुड़ नगर स्थित अटल चौक पर स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा मौजूद हूए।

अटल जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया तथा उनकी जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर उनके सुशासन के दिनों को याद किया। पाण्डेय ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मूल्यों और आदर्शों की राजनीति के साधक,प्रखर वक्ता,उत्कृष्ट कवि पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत के लिए अटल जी का योगदान अमित है।अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व और दूर दृष्टि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

हम उनकी वजह से ही यहां तक पहुंचे हैं।उन्होंने पूरे देश को प्रेरित किया सरकार कैसे चलती है और कैसे सभी को एक साथ लाना है उन्होंने हमें सिखाया। हम उनके रास्ते पर चल रहे हैं।दुःख की बात है कि आज अटल जी हमारे साथ नहीं है लेकिन उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद हमारे साथ हैं।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *