BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आरोप, सरफराज अहमद के इस्तीफा के लिए 200 करोड़ में हेमंत सोरेन से हुई डील..

धनबाद(DHANBAD): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जिले के सर्किट हाउस मे रविवार को पहुंचे, जंहा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात मीडिया से बातचीत के बाद वह देवघर के लिए रवाना हो गए।

बाबूलाल मरांडी

गाण्डेय विधानसभा सीट से सरफराज अहमद के विधायक से इस्तीफा देने को लेकर बाबूलाल मरांडी ने बड़ी बात कही है उन्होंने कहा कि सरफराज अहमद के इस्तीफा के लिए 200 करोड़ में हेमंत सोरेन से डील हुई है यह डील राज्यसभा संसद के लिए हुई है यह चर्चा पूरे झारखंड में सड़कों पर हो रही है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को जेल जाना लगभग तय है इसलिए जिस तरह लाल यादव ने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया था। इस तरह से गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन भी मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में है इसलिए हेमंत सोरेन ने गाण्डेय विधानसभा सीट को खाली करवाया है।

पत्नी को कम बनाना ही एक मुख्य कारण समझ में आती है दूसरा कोई भी कारण समझ में नहीं आता है

वर्तमान में धनबाद में नया एसटी के पदभार ग्रहण के बाद अवैध कोयले कारोबारी और उसमें संलिप्त पुलिस पदाधिकारी पर भी कार्रवाई चल रही है जिसे लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह अच्छी बात हैं कि कार्रवाई की जा रही हैं।लेकिन जिनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए वह नही हो रही हैं।पूर्व एसएसपी संजीव कुमार के ऊपर उन्होंने कार्रवाई की बात कही हैं।उन्होंने कहा कि संजीव कुमार के ऊपर कार्रवाई के बजाय उनका प्रमोशन कर डीआईजी बना दिया गया।

राज्य के मुख्यमंत्री खुद इस राज्य को लूटने के लगे हैं।वह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है।उनके संरक्षण मे लूट मची हुई है।

लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी चल रही है, हर सीट मे जित के लिए

NEWS ANP के लिए नितेश के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *