विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने किया PC..

धनबाद(DHANBAD)निरसा। चिरकुंडा नगर भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने चिरकुंडा नगर भवन में मंगलवार को प्रेसवार्ता की।

जयप्रकाश सिंह,भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष

इस दौरान उन्होंने बताया कि 10 जनवरी बुधवार की प्राता: 10 बजे से चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा मोदी की गारंटी कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

जिसमे भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं इसका लाभ दिया जाएगा। इसमें लगभग दो हजार की संख्या में युवाओं का जुटान होगा।

इसे सफल बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सभी चिरकुंडा वासियों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद सांसद पीएन सिंह एवं विधायक अपर्णा सेनगुप्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान दर्जनो की संख्या में भाजपा के कार्यकता उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *