कतरास(KATRAS): भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कतरास मंडल के द्वारा दुर्गा कॉलोनी में राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा,भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश मंत्री रीता शर्मा,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता प्रसाद शामिल हुई।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेत्री जानकी देवी के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में अतिथियों के आगमन पर फूल माला व बुके देकर उनका स्वागत हुआ।
तत्पश्चात भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।फाल्गुनी पात्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया एवं झारखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार केंद्र की योजनाओं को राज्य में पूर्ण रूप से लोगों तक नहीं पहुंचा रहीं हैं।
बल्कि,केंद्र की योजना अनुरूप राज्य में योजना चला कर लोगों को दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रही हैं।उन्होंने महिलाओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी करने का निर्देश दिया।
राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो केंद्र की योजनाओं से राज्य लाभान्वित होगा।साथ ही राज्य का सर्वांगीण विकास होगा।वहीं दुर्गा कॉलोनी की महिलाओं ने भाजपा महिला मोर्चा के जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को कॉलोनी की जल समस्या को भी बताया।जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि वे जल समस्या पर उच्च अधिकारियों से पहल करने का प्रयास करेंगी।
मौके पर बाघमारा प्रखंड कार्यक्रम प्रभारी गुड़िया देवी,सत्या देवी,रीना देवी,पुनीता देवी,मोहरी देवी,नीता सिंह,कालो देवी,सीमा देवी,आरती देवी,कलावती देवी,संध्या देवी,विमल देवी,गीता चौहान,सविता देवी,बुधनी देवी,चिंता देवी,शशिकला रावत सहित अन्य महिला मौजूद रहीं।.
NEWS ANP के लिए कतरास से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट …