झारखंड में BJP नेता ने नाबालिग से किया रेप..

झारखंड(JHARKHAND): BJP के मनातू मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने नाबालिक से दुष्कर्म (Rape) किया। नाबालिक लड़की महुआ (Mahua) चुनकर अपने घर जा रही थी।

इसी क्रम में मंडल अध्यक्ष उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गया और फिर उसके साथ अनैतिक संबंध (Immoral Relationship) बनाएं। साथ ही परिवार को मामले उजागर नहीं करने की चेतावनी दी।

हालांकि इसके बाद भी पीड़िता और उसके माता-पिता ने मनातू थाने में BJP मंडल अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। गांव स्तर पर बैठ कर मामले को रफा दफा करने का भी प्रयास किया गया।पुलिस ने POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि घटना के बाद से आरोपी मंडल अध्यक्ष फरार चल रहा है। घटना 2 दिन पहले की है। मंगलवार को पीड़िता की मेडिकल जांच MRMCH में कराई गई।

बताया जाता है कि पीड़ित नाबालिग मनातू के इलाके में ननिहाल में रहा करती है। रविवार को वह महुआ चुनने के लिए जंगल गई थी, घर वापस लौटने के क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने उसे झांसे में लिया।

बताया कि उसकी मां उसे मिलने के लिए बुलाई है। आरोपी की मां से मिलने के लिए नाबालिग लड़की उसके साथ उसके घर चली गयी। इस दौरान मौका पाकर BJP नेता ने उसके साथ दुष्कर्म (Rape) की घटना हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि शुरुआत में मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गई थी और पीड़िता को थाना जाने से मना किया गया। लेकिन बाद में पीड़िता थाना गई थी, जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की।

मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि सत्येंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले में आगे की छानबीन भी कर रही है।

इधर, नाबालिग के साथ दुष्कर्म (Rape) के आरोपित BJP के मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव को पार्टी ने अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।BJP जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि मनातू मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव पर महिला उत्पीडन का आरोप लगा है। इसकी जांच होने तक सत्येंद्र यादव को मंडल अध्यक्ष के पद से दायित्व मुक्त कर दिया गया है।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *