झरिया(JHARIA)होली के शुभ उपलक्ष पर आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने झरिया बस्ताकोला स्थित जीवन संस्था में दिव्यांग बच्चो के साथ गुलाल लगाकर होली मनाई वही उन्हे मिठाई खिला अपनी विशेष शुभकामनाएं दी साथ ही होली को देखते हुए बच्चो के बीच होली के समान एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई.

जहा बच्चो ने नेत्री रागिनी सिंह को आभार व्यक्त करते हुए उन्हे धन्यवाद दिया। इस मौके पर जीवन संस्था के संचालक अनिल सिंह, संतोष शर्मा, पप्पू पासवान, बप्पी बाउरी, सेलो पासवान समेत कई अन्य सदस्य गण मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अंरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट…