छठे चरण की होने वाली चुनाव में धनबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को एतिहासिक जीत दिलाने के लिए भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने किया प्रेस वार्ता।

झरिया(JHARIYA): छठे चरण की चुनाव में धनबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को एतिहासिक जीत दिलाने के लिए लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के अंतिम दिन गुरुवार को बिहार बिल्डिंग स्थित जनता श्रमिक संघ कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमीति सदस्य रागनी सिंह द्वारा पत्रकार वार्ता का अयोजन किया गया।

इस दौरान धनबाद भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय और झरिया नगर संयोजक राजकुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनने को अग्रसर है। इस चलते धनबाद की जनता से अपील है की इस बार भी पूर्व के भाती धनबाद भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कर के केन्द्र में भेजने का सहयोग करे।

प्रधानमंत्री और धनबाद सांसद के दस वर्षों के विकाश कार्य को लेकर हमलोग जन जन तक गए। क्षेत्र की जनता में भाजपा के प्रति रुझान बढ़ा हुआ देखने को मिला। जनता का काफी समर्थन और विस्वास प्राप्त हो रहा है। जिसे देख कर निश्चित रूप से कह सकती हूं इस बार झारखंड की कुल चौदह सीट जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झोली में जनता डालने की काम करेगी। इसी सोच के साथ धनबाद की जनता ढुल्लू महतो को एतिहासिक जीत दिलाकर विजय बनाएंगी।


भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा की सिंदरी कारखाना बंद होने का ठीकरा कांग्रेस ने भाजपा पर फोड़ा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने सिंदरी कारखाना को चालू कराया। बोकारो में भी हमने 72 सीटर विमान लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट बनवाया लेकिन कांग्रेस और जेएमएम की गलत नीतियों के कारण पर्यावरण का जो क्लियरेंस मिलना था वो आज तक नही मिला, जिसके कारण एयरपोर्ट शुरू नही हो सका। स्वास्थ और शिक्षा संबंधी मामलों में भी कांग्रेस और जेएमएम की सरकार ने ध्यान नहीं दिया।


वहीं झरिया विधानसभा संयोजक राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि जनता में उत्साह है और जनता का अपार जनसमर्थन भाजपा को मिल रहा है। जनता का कहना है की देश में जो विकास कार्य हुआ है उससे वे खुश हैं वही कांग्रेस ने झरिया में दो साल पूर्व टेंडर के माध्यम से सड़क का निर्माण किया जा रहा था वह आज तक पूरा नहीं किया जा सका।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्त्वपूर्ण योजनाओं में से एक हर घर नल जल योजना भी पूरा नहीं हो सका। पाइप लाइन बिछाने के नाम पर पूरी सड़क को खोद कर गड्ढे में तब्दील कर दिया। झरिया की जनता यह सब देख रही है और झरिया की जनता भी यह जानती है कि ऐसी कई जनसमस्याओं का समाधान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता संतोष सिंह, राज किशोर जैना, संजय यादव समेत कई अन्य गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *