एग्जिट पोल में भाजपा को प्रचंड बहुमत…

सातवें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया खत्म हो गई। मतदान खत्म होते ही आज शाम से एग्जिट पोल जारी होने शुरू हो गये। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किये जायेंगे। नतीजों से पहले आज शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से जारी एग्जिट पोल में NDA को प्रचंड बहुमत में दिखाया गया। भाजपा को 359 + सीट मिलने के आसार दिखाये गये।

वहीं इंडिया गठबंधन को 159 + सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि भाजपा की सरकार बन सकती है। इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, बिहार में भाजपा को 13-15 सीटें, जेडीयू 9-11, लोजपा 5, राजद 6-7, कांग्रेस 1-2, अन्य 0-2 सीटें जीत सकते हैं। बिहार में इंडी गठबंधन 7-10, एनडीए 29-33 सीटें जीत सकता है। ABP -C वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, आंध्र प्रदेश में 21-25 सीटें NDA जीत सकती है। तेलंगाना में भाजपा 7-9 सीटें, कांग्रेस 7-9, एआईएमआईएम 0-1 सीटें जीत सकती है।

वहीं कर्नाटक में एनडीए 23-25, इंडी गठबंधन 3-5, अन्य शून्य सीटें जीत सकते हैं। न्यूज24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीटें भाजपा को मिल सकती हैं। उत्तराखंड में सभी पांचों सीटें भाजपा को मिल सकती हैं। गुजरात में भी 26 सीटों पर भाजपा कब्जा कर सकती है। तीनों ही राज्यों में कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

NEWS ANP से ब्यूरो रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *