BJP BOOTH LEVEL MEETING:बूथ के अध्यक्ष, बूथ समिति सदस्य, सभी वरिष्ठ एवं प्रमुख सदस्यों और सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक…

BJP BOOTH LEVEL MEETING:बूथ के अध्यक्ष, बूथ समिति सदस्य, सभी वरिष्ठ एवं प्रमुख सदस्यों और सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद विधानसभा अंतर्गत धनबाद प्रखंड में आने वाले विभिन्न मंडलों में धनबाद के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने की बूथ के अध्यक्ष, बूथ समिति सदस्य, सभी वरिष्ठ एवं प्रमुख सदस्यों और सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक..

वही कार्यकर्ताओं ने राज सिन्हा को टिकट मिलने पर बधाई दी तथा माला पहनाकर स्वागत किया।बैठक में बूथ नंबर 44, 78, 59 के कार्यकर्ताओं के साथ की गई बैठक।धनबाद प्रखंड में विकास चौधरी के आवासीय कार्यालय सियालगुदरी, केंदुआ के दुर्गा मंडप, मटकुरिया दुर्गा मंदिर, सम्राट होटल बरटांड़ में बूथ के अध्यक्ष, बूथ समिति सदस्य, सभी वरिष्ठ एवं प्रमुख सदस्यों और सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव पर चर्चा की। धनबाद ग्रामीण मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ यह बैठक की गई..

भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने कहा कि भाजपा प्रखंड के विकाश के लिए तत्पर रहती है। ग्रामीण मंडल की बैठक रखी गई है कि हर बूथ पर अपना परचम लहराए। कहा कि हमारे प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी, तथा कई पुल का निर्माण, ओर तालाबों का सौंदर्य करण हुआ है। प्रखंड के ग्रामीण स्तर पर विकाश हुआ है। वही कहा की गठबंधन की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ठगबंधन की सरकार ने युवा,महिलाओं को ठगने का काम किया है।ग्रामीण क्षेत्रों में नौकरी का वादा कर यह ठगबंधन की सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है। सरकार की कई योजना टाय टाय फिश हो गई है…

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *