झरिया(JHARIA): झरिया विधानसभा से भाजपा से रागिनी सिंह को उम्मीदवार घोषित करते ही बुथ अध्यक्षों ने कमर कस लिया है। 2024 विधानसभा चुनाव में सवा लाख मतों से रागिनी सिंह को विजयी बनाने को लेकर बिहार बिल्डिंग कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से उम्मीदवार रागिनी सिंह, चुनाव प्रभारी नितेश चंद्रवंशी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, विष्णु त्रिपाठी, प्रियंका देवी, अजय निषाद, महावीर पासवान, मुंद्रिका पासवान, बप्पी बाउरी सहित भाजपा के बूथ अध्यक्षों ओर भाजपा के मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे..
बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा बूथ अध्यक्ष के अलावा पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ बिंदुओं को लेकर विशेष चर्चा हुई। रागिनी सिंह पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत करना है। विशेष रुप से बूथ स्तर पर काम करने का बुथ अध्यक्ष ओर भाजपा कार्यकताओं को दायित्व सौंपना है। क्योंकि चुनाव के बाद बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी के उम्मीदवारों की जीत का मार्ग प्रशस्त करते हैं। बैठक से पूर्व भाजपा के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि इस बार झरिया विधानसभा से रागिनी सिंह को भारी मतों से जीतना हमलोंगो का लक्ष्य है। इस बार भाजपा के युवा कार्यकर्ता इतिहास रचेंगे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

