BJP प्रत्याशी राज सिन्हा का पूर्ण समर्थन व यथाशक्ति सहयोग किये जाने को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने की बैठक…

BJP प्रत्याशी राज सिन्हा का पूर्ण समर्थन व यथाशक्ति सहयोग किये जाने को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने की बैठक…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में भाजपा प्रत्याशी माननीय राज सिन्हा जी का पूर्ण समर्थन और यथाशक्ति सहयोग किये जाने के निहितार्थ जगजीवन नगर स्थित उनके आवास पर आज दिनांक 29.10.24 को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (कॉपीराइट) के दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए धनबाद जिला समिति के द्वारा आयोजित एक आवश्यक बैठक में संभावित रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। सर्वप्रथम माननीय राज सिन्हा जी को महामंत्री, जिला समिति, चि. विकास कुमार के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उक्त बैठक में रांची से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष डा. सी. बी सहाय ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज से जुड़े प्रत्याशी विशेष को एकजुट होकर विजय सुनिश्चित करना अब समय की मांग है। महासभा के चुनावी दौरा के क्रम में जामताड़ा से पहुंचे प्रदेश महामंत्री निकेश लाल ने वक्तव्य का समर्थन करते हुए कहा कि हमें अपने आस-पास के लोगों के साथ मिल-बैठकर इसके माहौल बनाना होगा..

बैठक में उपस्थित डा. पी.सी.एल. दास ने यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। चि. जितेन्द्र सिन्हा ने भी अपनी सहमति प्रदान की। राष्ट्रीय कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चि. प्रकाश कुमार सिन्हा ने मतदान तक अपनी सक्रियता को बनाये रखने का संकल्प लिया और उनके द्वारा शाल देकर ट्रस्ट की ओर से राज सिन्हा जी को सम्मानित किया गया। इसी बीच प्रधान संपादक चि. रंजन श्रीवास्तव के निर्देश पर ट्रस्ट की पत्रिका प्रतिध्वनि का वितरण किया गया। मंच संचालन चि. सुनील सिन्हा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य सहित शशिभूषण लाल, विकास सिन्हा, सभापति लाल कर्ण, पूनम श्रीवास्तव, अशोक सिन्हा, डी पी लाल, राज सहाय जी, चि. अजय कांत सिन्हा जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *