झरिया(JHARIA ): झरिया विधान सभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह रविवार को चासनाला स्थित मां कल्याणेश्वरि मंदिर चासनाला पहुची।जहां बिधवत मां की पूजा अर्चना कर माथा टेका। उन्होंने मां कल्याणेश्वरि से चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा..
वहीं मंदिर के पुजारी अमर ओझा के द्वारा मंत्रोचारण के साथ मां की पूजा अर्चना करवाया गया। प्रत्याशी रागिनी सिंह पत्रकारों से बात चीत करते हुए कहा की जो भी स्नेह प्यार लोगो का हमे पूर्व में मिला है उसी के बदौलत में आज आप सभी के बीच खड़ी हूं..
ये हमे नहीं आप सबों को मिला है।हम सबको मिलकर इस बार सुंदर सा कमल झरिया विधान सभा में खिलाना है। सिर्फ आप सबों का साथ चाहिए। जिससे झरिया क्षेत्र में चहमुखी विकास हो सके..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

