BJP प्रत्याशी के पक्ष में युवा मतदाता करेंगे अपना मतदान.. प्रत्याशी को भारी मतों से दिलाएंगे जीत..चुनावी वर्ष में मंईयां सम्मान योजना लागू कर महिलाओं को बेवकूफ बनाया जा रहा है: रागिनी सिंह….

BJP प्रत्याशी के पक्ष में युवा मतदाता करेंगे अपना मतदान.. प्रत्याशी को भारी मतों से दिलाएंगे जीत..चुनावी वर्ष में मंईयां सम्मान योजना लागू कर महिलाओं को बेवकूफ बनाया जा रहा है: रागिनी सिंह….

झरिया(JHARIA): विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डालने जा रहे नए मतदाताओं को भाग्यविधाता बताते हुए भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने उनका सम्मान करते हुए प्रोत्साहित किया. युवा मतदाताओं ने कहा कि पहली बार वोट डालेंगे और अपनी मनपसंद उम्मीदवार को चुनेंगे. लोकतंत्र के महापर्व में इस बार झरिया शहर के युवाओं मे उत्साह देखते ही बन रहा है. युवा पहली बार मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान देंगे.

वर्तमान सरकार में युवाओं को ठगने का काम किया गया. इस बार शिक्षा, रोजगार, विकास के नाम पर अपने मतदान का प्रयोग करके अपने पसंदीदा उम्मीदवार को विजयी बनाएंगे. इस बार विधानसभा चुनाव में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. युवा अपने मत का उपयोग करके योग्य उम्मीदवार को विधानसभा तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो की सरकार ने युवाओं को ठगा है.

पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा कर सत्ता में आई यह सरकार 50 हजार युवाओं को भी नौकरी नहीं दे सकी. जिन कुछ युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया, उसमें झारखंड से बाहर के ज्यादा हैं. हेमंत सोरेन ने शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया था. लेकिन किसी को नहीं मिला. इस भ्रष्ट सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है जिसके चलते युवाओं में आक्रोश है. युवा वर्ग भी ठान लिया है बदलाव की मूड में दिख रहे हैं.

चुनावी वर्ष में मंईयां सम्मान योजना लागू कर महिलाओं को बेवकूफ बनाया जा रहा है. जनता ओर युवा को जगाना होगा. सरकार ने एक-एक हजार रुपया देकर जाल बिछा दिया है, यदि इसमें फंसे तो पांच साल पछताना पड़ेगा. कोयलांचल के युवा आने वाले चुनाव में हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुके हैं. पूर्ववर्ती रघुवर सरकार में चल रही महिला कल्याण की सभी योजनाओं को सत्ता में आते ही हेमंत सोरेन सरकार ने बंद कर दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सिर्फ अपना और परिवार की चिंता है. भाजपा की सरकार में ही महिलाओं का सम्मान मिला है. इस बार डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *