BJP प्रत्याशियो के नाम तय.. आज हो सकती है सूची जारी….

BJP प्रत्याशियो के नाम तय.. आज हो सकती है सूची जारी….

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर पिछले दो दिनों से भाजपा में सरगरमी तेज है. मंगलवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, इसमें प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिये गये हैं, केंद्रीय चुनाव समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नहा सहित प्रदेश के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री व सह-प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित राज्य से केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के नेता शामिल हुए, इसमें प्रत्याशियों के नाम परचर्चा में भाजपा प्रत्याशियों की ये सूची जारी कर सकती है.

पहली सूची में तीन दर्जन से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जा सकते हैं.भाजपा के अंदरखाने से मिली सूचना के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पोटका सीट से चुनाव लड़ेंगीं. वहीं, बेरमो से पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय को उम्मीदवार बनाया सकता है.

जमुआ से विधायक केदार हाजरा का टिकट कट सकता है. पार्टी ने यहां से नये चेहरे डॉ मंजू कुमारी को प्रत्याशी बनाने की तैयारी कर ली है. डॉ मंजू पूर्व विधायक सुकर रविदास की बेटी हैं. वह कांग्रेस से चुनाव लड़ चुकी है….

NEWSANP के लिये रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *