झरिया(JHARIA)..झरिया के बिहार बिल्डिंग स्थित कार्यालय मे रविवार को यदुवंशी समाज के नेताओं द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से बरही के पूर्व विधायक एवं वर्तमान भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव उपस्थित रहे। मनोज यादव समेत उपस्थित अन्य लोगों ने बताया कि भाजपा सरकार मे यादव समाज सुरक्षित रहा वही कांग्रेस के कार्यकाल मे कालीचरण यादव पर हमला हुआ , प्रवीण राय और धनंजय यादव की हत्या हुई। कांग्रेस ने यदुवंशी समाज के साथ धोखा किया है। राज्य के हेमंत सरकार ने जितने भी वादे किए उसे पूरा करने मे विफल रहे। यहां पेपर लीक होने से विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार मय हो गया। युवाओं को नौकरी नहीं दे पाए जिससे बेरोज़गारी बढ़ गई जिससे झारखंड के युवाओं मे काफी आक्रोष देखने को मिल रहा है। झारखंड के सभी सरकारी कार्यालय मे भ्रष्टाचार का बोल बाला है। वही तेजस्वी यादव के झरिया मे हो रहे जनसभा के मुद्दे पर मनोज यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव को झरिया के लोकल गणित मालूम नहीं है। भाजपा ने राष्ट्र को जोड़ा है वही कांग्रेस घुसपैठियों को भी 450 रुपए मे गैस सिलेंडर देने की बात करती है। पिछले दो दिनों से झरिया विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने पर पता चल रहा है कि इस बार झरिया का माहौल रागिनी सिंह को विधायक बनाने का है। रागिनी सिंह जमीन से जुड़ी नेत्री है और सभी समाज के दुख सुख मे हर पल मौजूद रहती है। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व कार्यसमिति सदस्य श्रीराम यादव , वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बाबू यादव , अरविंद यादव , शिव कुमार यादव , संजय यादव , उमेश यादव समेत यादव समाज के कई लोग उपस्थित रहे।
News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट..

