जामताड़ा(JAMTARA): विधानसभा चुनाव 2024 में टिकट बंटवारे के बाद बीजेपी संगठनात्मक रुप से जामताड़ा में तितर-बितर होते हुए दिखाई दे रही है। एक ओर लोकसभा चुनाव में पिछड़ने का दर्दे सीता सोरेन को टींस मार रहा था । तभी विधानसभा चुनाव का टिकट जामताड़ा से उन्हें पार्टी ने थमा दिया।
बुधवार को जामताड़ा पहुंचने पर सीता सोरेन का एक ओर भव्य आगवानी हुआ। तो दूसरी तरफ बीजेपी के पूर्व उम्मीदवार वीरेंद्र मंडल समर्थकों ने सोरेन के खिलाफ मोर्चा ही खोल दी है। बीजेपी जिन्दाबाद का नारा बुलंद करने वाले लोग सीता सोरेन मुर्दाबाद का नारा बुलंद कर रहें हैं। यह दृश्य वीरेंद्र मंडल के जामताड़ा आवासीय परिसर का बताया जा रहा है। ऐसे में सीता सोरेन के चुनावी सफर आमिर खुसरो के इस कथन पर सटीक बैठते हुए दिखाई दे रहा है..
“बहुत कठिन है डगर पनघट की, पनिया भरन को मैं जो गई थी, दौड़ झपट मोरी मटकी पटकी “..समय रहते बीजेपी क्राइसेस मैनेजमेंट नहीं कर सकी तो लोकसभा चुनाव की पुर्णावृत्ती के डगर पर जामताड़ा का परिणाम जाते हुए दिखने लगा है..
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

