BIT सिंदरी में प्लैटिनम जुबली की तैयारी हेतु ऑफलाइन सम्मेलन…

BIT सिंदरी में प्लैटिनम जुबली की तैयारी हेतु ऑफलाइन सम्मेलन…

धनबाद(DHANBAD): बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), सिंदरी में ए-26 सेमिनार हॉल में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित की गई। यह सम्मेलन बीआईटी के आगामी प्लैटिनम जुबली समारोह के लिए आयोजित की गई थी, जो 15 नवंबर से 17 नवंबर तक होगी।इस सम्मेलन का समन्वय 3 बजे, बीआईटी की सेक्रेटरी श्वेता कुमारी ने किया। इस अवसर पर बीआईटी धनबाद के सदस्य चित्रंजन कुमार भी उपस्थित थे..

बीआईटी में संचालित सभी क्लब और सोसायटी के प्रमुखों ने इसमें भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य प्लैटिनम जुबली समारोह के लिए विभिन्न सुझाव और अतिथियों के लिए बीआईटी द्वारा प्रदान की जाने वाली मेहमाननवाजी पर चर्चा करना था।श्वेता कुमारी ने सभी सदस्यों से समारोह की सफलता के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया। सभी सदस्यों ने समारोह को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग देने का वचन दिया..

NEWSANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *