BIT सिंदरी के छात्रों ने IIT पटना के INFINITO कार्यक्रम में किया शानदार प्रदर्शन…

BIT सिंदरी के छात्रों ने IIT पटना के INFINITO कार्यक्रम में किया शानदार प्रदर्शन…

सिंदरी(SINDRI): IIT पटना में आयोजित INFINITO कार्यक्रम में BIT सिंदरी के छात्रों ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया।
66 किलोग्राम वज़न वर्ग में अंकित टिग्गा ने रजत पदक (Silver Medal) जीता, वहीं ओपन वेट कैटेगरी में अरमान अंसारी ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) और अमन कुमार अंकित ने कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक प्रो. पंकज राय, प्रो. आर.के. वर्मा (प्रोफेसर इंचार्ज), अरविंद सर, और प्रशांत सर ने विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साथ ही स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष करन कुमार और कोषाध्यक्ष सुमित कुमार ने भी टीम को शुभकामनाएँ दीं तथा आशा व्यक्त की कि छात्र इसी तरह आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर BIT सिंदरी का नाम ऊँचा करते रहेंगे।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *