BIT के उत्पादन एवं औद्योगिक अभियंत्रण विभाग द्वारा एक पांच दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन…

BIT के उत्पादन एवं औद्योगिक अभियंत्रण विभाग द्वारा एक पांच दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन…

सिंदरी(SINDRI):बी.आई.टी. सिंदरी के उत्पादन एवं औद्योगिक अभियंत्रण विभाग द्वारा एक पांच दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसका विषय है “स्मार्ट एंड सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग: इंडस्ट्री 4.O एंड बियोंड”। यह संगोष्ठी 5 मई से 9 मई 2025 तक हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों) में आयोजित की जाएगी, जिससे देशभर के प्रतिभागी इसमें आसानी से सम्मिलित हो सकें। संगोष्ठी के संयोजक विभागाध्यक्ष प्रो. प्रकाश कुमार तथा समन्वयक डॉ. सुमंतो मुखर्जी हैं, जिनके नेतृत्व में यह आयोजन उद्योग, शिक्षा एवं अनुसंधान को जोड़ने का कार्य करेगा।

इस संगोष्ठी का उद्देश्य है इंडस्ट्री 4.0 की अवधारणा और उससे आगे की तकनीकी संभावनाओं जैसे साइबर-फिजिकल सिस्टम, इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), ऑटोनॉमस प्रोडक्शन इत्यादि पर गहन विमर्श करना। यह मंच शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और उद्योग विशेषज्ञों को एक साथ लाकर विचारों के आदान-प्रदान और सहयोग को प्रोत्साहित करेगा।

इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों और उद्योगों से कई प्रमुख विशेषज्ञ संबोधित करेंगे, जिनमें दीपक जैन (SAIL रांची), डॉ. आलोक राज (XLRI जमशेदपुर), प्रो. सोमनाथ चटोपाध्याय (IIT ISM धनबाद) जैसे नाम शामिल हैं। इन विशेषज्ञों के व्याख्यान प्रतिभागियों को नई तकनीकी दिशाओं और उद्योग में हो रहे परिवर्तनों की गहरी समझ प्रदान करेंगे।

संगोष्ठी के लिए देशभर से प्राप्त शोधपत्रों में से 30 उत्कृष्ट शोधपत्रों का चयन किया गया है, जिन्हें इस मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। यह पहल नवाचार, अनुसंधान और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *